लाइव
ब्रेकिंग
नवीनतम समाचार प्राप्त किए जा रहे हैं...
विज्ञापन Sponsored Banner Advertisement
यहाँ अपनी विज्ञापन इमेज या AdSense कोड लगाएं (970x90 / 728x90)

प्रेस क्लब बिलासपुर को रोटरी क्लब बिलासपुर क्वींस ने भेंट किया वाटर कूलर.. प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने जताया आभार..

प्रेस क्लब बिलासपुर को रोटरी क्लब बिलासपुर क्वींस ने भेंट किया वाटर कूलर.. प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने जताया आभार..
बिलासपुर–बिलासपुर प्रेस क्लब को आज रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस की ओर से एक वाटर कूलर भेंट किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन सीमा ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ.. रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वींस ,रोटरी इंटरनेशनल की एक शाखा है ,जिसका गठन 2018 में किया गया है, यह महिलाओं द्वारा संचालित समाज सेवी संस्था है । जो की शिक्षा , स्वास्थ्य , जन जागरूकता एवम सेवा कार्य के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रही है, 2019 रोट प्रेरणा सुराणा की अध्यक्षता में इस क्लब के द्वारा महिलाओं कों 10 पिंक लाइन दी गई जिसके द्वारा उन महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ,..
उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष सीमा ठाकुर,
सचिव भारती सालुके,कोषाध्यक्ष  प्रियंका रिकी जिवनानी ने बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 2020-21  रोट शिल्पी चौधरी के कार्यकाल में करोना काल ने हमारी संस्था ने करोना के मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर और बेड उपलब्ध कराने में मदद की , अलग अलग बस्तियों में जाकर राशन , और दवाईयों का वितरण किया, गनियारी के जन स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं के लिए नियोनेटल आईसीयू स्थापित किया..

2022 में वसुंधरा नगर ने रोटरी गार्डन बनाया गया।
2023 रोट वंदना सिंह की अध्यक्षता में बर्न केस की 15 महिलाओं का ट्रीटमेंट कराया गया।एम्बुलेंस सेवा दी गई 
वेंडर्स को ठेले वितरित किए गए।ग्राम गातौरी में प्राइमरी स्कूल का रेनोवेशन कराया गया, 2024  रोट मनीषा जयसवाल के कार्यकाल में रोटरी गार्डन में मंदिर बनवाया गया।स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।ग्राम लिम्तरी में प्राइमरी स्कूल का रेनोवेशन कराया गया।
2025-26  रोट सीमा ठाकुर क्लब अध्यक्ष , रोट भारती सालुंके सचिव और रोट प्रियंका जीवनानी कोषाध्यक्ष है जिन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद का आयोजन कराया, कैंसर पीड़ित मरीज़ों के लिए सहायता राशि दी..

अध्यक्ष ने बताया कि, क्लब के हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के द्वारा हमने चंदन आवास राजकिशोर नगर में स्थित शासकीय स्कूल में रेनोवेशन , शौचालय निर्माण , पेयजल व्यवस्था , कमरों का निर्माण , पेंट आदि का कार्य कराया है, कन्या विवाह के अंतर्गत प्रतिवर्ष क्लब के द्वारा सहायता राशि और आवश्यक सामग्री दी जाती रही है, उसके अतिरिक्त हमारे क्लब के द्वारा स्वेटर , कंबल , खाद्य सामग्री, स्टेशनरी  और दवाइयों का वितरण समय समय पर किया जाता है , जहाँ आवश्यक है वहाँ वाटर कूलर लगाया जाता है।स्पोर्ट्स के क्षेत्र में मैराथन , फुटबॉल टूर्नामेंटमेण्ट कराया  गया है।मनोरंजन के क्षेत्र फ़ंडराइज़र इवेंट्स जैसे  गरबा , साड़ी वॉकेथोन, होली सेलिब्रेशन जैसे कार्यक्रम करवाते है और प्राप्त धनराशि की हम अलग अलग क्षेत्रों ने सेवा कार्य में लगाते गई हैं। क्लब की सचिव रोटेरियन भारती सालुंके तथा कोषाध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका जीवमानी ने बताया कि रोटरी क्लब समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में पत्रकारों और प्रेस क्लब में पत्रकारों और आने वाले सभी लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रेस क्लब को वाटर कूलर प्रदान किया गया है।कार्यक्रम में क्लब की डायरेक्टर वंदना सिंह, मनीषा जायसवाल, संगीता चौधरी, ऋषि हाजा, बंटी सोनी, सुनीता अग्रवाल और कामिनी गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे..

प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग पत्रकारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा और समाज सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का एक सराहनीय उदाहरण है। इसके साथ ही अजीत मिश्रा ने कहा कि प्रेस क्लब हमेशा आपके साथ खड़ा है और आपके इस कार्य की हम सराहना करते हैं।रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस ,शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। प्रेस क्लब को वाटर कूलर भेंट करना भी इसी सेवा भावना का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन Mobile Sticky Ad
होम छत्तीसगढ़ वीडियो