लाइव
ब्रेकिंग
नवीनतम समाचार प्राप्त किए जा रहे हैं...
विज्ञापन Sponsored Banner Advertisement
यहाँ अपनी विज्ञापन इमेज या AdSense कोड लगाएं (970x90 / 728x90)

महिला कांग्रेस ने चलाया पोस्टकार्ड, सिग्नेचर एवं मिस्ड कॉल अभियान, महिला आरक्षण लागू करने की उठाई मांग

महिला कांग्रेस ने चलाया पोस्टकार्ड, सिग्नेचर एवं मिस्ड कॉल अभियान, महिला आरक्षण लागू करने की उठाई मांग


बिलासपुर- राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम एवं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा के निर्देशानुसार जिला प्रभारी सूर्य प्रभा चेट्टियार के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस द्वारा महिला आरक्षण को लेकर पोस्टकार्ड, सिग्नेचर एवं मिस्ड कॉल अभियान चलाया गया..


अभियान का नेतृत्व शहर अध्यक्ष पिंकी निर्मल बत्रा एवं जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण-शहर अध्यक्ष सीमा घृतेश ने किया, इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "महिला विरोधी भाजपा सरकार", "महिला आरक्षण लागू करो, आज करो, अभी करो", "ओबीसी महिलाओं को आरक्षण में शामिल करो, आज करो, अभी करो" तथा "नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लागू करो, आज करो, अभी करो" जैसे नारों के साथ अपनी मांगों को बुलंद किया..

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा चाहिल, प्रदेश महासचिव सीमा पांडे, प्रदेश सचिव गायत्री कश्यप, किरण तिवारी, अंजू सोनी (ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस), शारदा नगरकर (वार्ड अध्यक्ष), अंजली बहोत (शहर उपाध्यक्ष), चित्ररेखा साहू (जिला सचिव), मुस्कान तिवारी सहित महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं..

महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा..


विज्ञापन Mobile Sticky Ad
होम छत्तीसगढ़ वीडियो