लाइव
ब्रेकिंग
नवीनतम समाचार प्राप्त किए जा रहे हैं...
विज्ञापन Sponsored Banner Advertisement
यहाँ अपनी विज्ञापन इमेज या AdSense कोड लगाएं (970x90 / 728x90)

12 साल की लापता बच्ची का मामला, पंजाब रवाना होगी स्टफ.. लापता बच्ची की शीघ्र जांच हेतु बिलासपुर पहुंचीं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा..

12 साल की लापता बच्ची का मामला, पंजाब रवाना होगी स्टफ.. लापता बच्ची की शीघ्र जांच हेतु बिलासपुर पहुंचीं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा..
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के पास कल सुबह 3 जुलाई को लगभग 7:30 बजे उन्हें बिलासपुर से लापता 12 वर्षीय बच्ची की माता का फोन प्राप्त हुआ.. बच्ची की मां अत्यंत भावुक थीं और उन्होंने अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की.. उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 27 जून से लापता है तथा उन्हें आशंका है कि बच्ची कहीं गलत लोगों के संपर्क में न आ गई हो और किसी असुरक्षित स्थिति में हो.. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. शर्मा ने तत्काल विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रश्मीत कौर से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली तथा जांच में तेजी लाने का आग्रह किया, इसके बाद डॉ. वर्णिका शर्मा आज सिरगिट्टी थाना पहुंचीं, जहां उन्होंने लापता बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया..

इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रश्मीत कौर एवं थाना प्रभारी से मामले के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा अब तक की जांच और आगे की कार्रवाई की जानकारी ली, अथवा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने डॉ. वर्णिका शर्मा को आश्वस्त किया है कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 जुलाई की सुबह सिरगिट्टी थाना पुलिस की एक स्पेशल टीम(STF) गठित कर रवाना होगी, ताकि सभी संभावित पहलुओं की जांच कर बच्ची की शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जा सके..
विज्ञापन Mobile Sticky Ad
होम छत्तीसगढ़ वीडियो