लाइव
ब्रेकिंग
नवीनतम समाचार प्राप्त किए जा रहे हैं...
विज्ञापन Sponsored Banner Advertisement
यहाँ अपनी विज्ञापन इमेज या AdSense कोड लगाएं (970x90 / 728x90)

कोचिंग की फीस एडवांस में एकमुश्त जमा करने का दबाव.. आकाश इंस्टीट्यूट पर पैसे हड़पने का आरोप.. थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग..

कोचिंग की फीस एडवांस में एकमुश्त जमा करने का दबाव.. आकाश इंस्टीट्यूट पर पैसे हड़पने का आरोप.. थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग..

बिलासपुर- शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी कोचिंग संस्थान पर एक अभिभावक ने एडवांस फीस के नाम पर 5 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है, मामले को लेकर पीड़ित अभिभावक ने तारबाहर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है, शिकायतकर्ता मनीष चंदोलिया, निवासी तेलीपारा, बिलासपुर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उन्होंने अपने पुत्र चिरागंशु चंदोलिया, कक्षा 8वीं के लिए लिंक रोड स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में कोचिंग के लिए संपर्क किया था, आरोप है कि संस्थान द्वारा मांगे गए दस्तावेज जमा करने के बाद उनसे प्रारंभिक तौर पर 5 हजार रुपये एडवांस के रूप में लिए गए..


आवेदन के अनुसार, कुल कोचिंग शुल्क 30 हजार रुपये तय हुआ था, जिसमें शेष 25 हजार रुपये पांच किस्तों में जमा करने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में संस्थान ने एकमुश्त 30 हजार रुपये जमा करने का दबाव बनाया। आर्थिक स्थिति के कारण ऐसा करने में असमर्थता जताने और बच्चे को कोचिंग में नहीं भेजने का निर्णय लेने पर उन्होंने अपनी अग्रिम राशि वापस मांगी, लेकिन संस्थान द्वारा राशि लौटाने से इनकार कर दिया गया, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 5 हजार रुपये वापस नहीं मिलने से वे अपने बच्चे का दूसरे कोचिंग संस्थान में प्रवेश कराने में भी असमर्थ हो रहे हैं, जिससे बच्चे के शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.. पीड़ित ने तारबाहर थाना पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में जांच और कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है..

विज्ञापन Mobile Sticky Ad
होम छत्तीसगढ़ वीडियो