लाइव
ब्रेकिंग
नवीनतम समाचार प्राप्त किए जा रहे हैं...
विज्ञापन Sponsored Banner Advertisement
यहाँ अपनी विज्ञापन इमेज या AdSense कोड लगाएं (970x90 / 728x90)

बिलासपुर प्रेस क्लब में पद्म विभूषण तीजन बाई को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि..

बिलासपुर प्रेस क्लब में पद्म विभूषण तीजन बाई को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि..
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ की लोककला की अमर स्वर-साधिका, पंडवानी की महान गायिका एवं पद्म विभूषण स्वर्गीय तीजन बाई के निधन पर गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को राघवेन्द्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई.. कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार निर्मल मणिक द्वारा तीजन बाई के चित्र पर अगरबत्ती प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुई। इसके पश्चात प्रेस क्लब के सह सचिव हरिकिशन गंगवानी ने तीजन बाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके लोककला, संस्कृति और छत्तीसगढ़ की पहचान को विश्व पटल तक पहुंचाने में दिए गए अतुलनीय योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तीजन बाई का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा..

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने की तथा श्रद्धांजलि सभा का संचालन भी उन्होंने ही किया, उपस्थित पत्रकारों, साहित्यकारों, कलाकारों एवं नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की..
अंत में वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विजय दूसेजा ने उपस्थित सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पत्रकार, साहित्यकार, कलाकार एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे..
विज्ञापन Mobile Sticky Ad
होम छत्तीसगढ़ वीडियो