लाइव
ब्रेकिंग
नवीनतम समाचार प्राप्त किए जा रहे हैं...
विज्ञापन Sponsored Banner Advertisement
यहाँ अपनी विज्ञापन इमेज या AdSense कोड लगाएं (970x90 / 728x90)

छात्रों से संवाद करने इमरान प्रतापगढ़ी पहुंचे बिलासपुर.. पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार को घेरा..

छात्रों से संवाद करने इमरान प्रतापगढ़ी पहुंचे बिलासपुर.. पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार को घेरा..
बिलासपुर- देशभर में पेपर लीक को लेकर विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है.. कांग्रेस छात्रों तक पहुंचने के लिए संवाद कार्यक्रम चल रही है.. जिसके अंतर्गत कांग्रेसी नेता इमरान प्रतापगढ़ी देश के अलग-अलग क्षेत्र में जाकर छात्रों से संवाद कर पेपर लीक और केंद्र सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं रविवार को बिलासपुर में इमरान प्रतापगढ़ी छात्रों से संवाद करने पहुंचे जहां उन्होंने कार्यक्रम के दौरान लगातार हो रहे पेपर लीक और छात्रों की परेशानियों को लेकर चर्चा की.. 

पत्रकारों से चर्चा करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश में आप तक 89 पेपर लीक हो चुके हैं जिसकी वजह से छात्रों में निराशा बढ़ती जा रही है.. इसी के कारण अब तक 21 छात्रों ने आत्महत्या कर ली है लेकिन केंद्र सरकार की आंख नहीं खुल रही है शिक्षा मंत्री लगातार हो रही पेपर लीक को लेकर जवाब तक दे नहीं रहे हैं देश में तानाशाही अपने चरम पर पहुंच चुका है पेपर का आयोजन करने वाले एनटीए पर सरकार का किसी भी प्रकार से लगाम नजर नहीं आ रहा है और सरकार की इसी नाकामी को लेकर वे छात्रों तक पहुंच रहे हैं..
 
देश की वायु सेवा को पेपर लेकर एक केंद्र से दूसरे केंद्र भेजा जा रहा है केंद्र सरकार के पास शिक्षा नीति के नाम पर कोई पुख्ता रणनीति नहीं बची हुई है प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा को लेकर छात्रों से बात तो करते हैं लेकिन पेपर लीक को लेकर जवाब नहीं दे पा रहे हैं कांग्रेस के अग्रणी नेता राहुल गांधी जनता की आवाज को उठा रहे हैं लेकिन आवाज की गूंज केंद्र सरकार के कानों तक नहीं पहुंच रही है..
विज्ञापन Mobile Sticky Ad
होम छत्तीसगढ़ वीडियो