लाइव
ब्रेकिंग
नवीनतम समाचार प्राप्त किए जा रहे हैं...
विज्ञापन Sponsored Banner Advertisement
यहाँ अपनी विज्ञापन इमेज या AdSense कोड लगाएं (970x90 / 728x90)

सिरगिट्टी में चल रही अवैध प्लाटिंग पर किसकी मेहरबानी? जमीन दलाल और सरकारी डॉक्टर की कथित मिलीभगत, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे गंभीर सवाल..

सिरगिट्टी में चल रही अवैध प्लाटिंग पर किसकी मेहरबानी? जमीन दलाल और सरकारी डॉक्टर की कथित मिलीभगत, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे गंभीर सवाल..

बिलासपुर- जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई के प्रशासनिक दावे सिरगिट्टी क्षेत्र में खोखले नजर आ रहे हैं। शहर के भीतर नगर निगम की कार्रवाई तो समय-समय पर दिखाई देती है, लेकिन विकासशील इलाकों में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। सिरगिट्टी के आदर्श नगर क्षेत्र में कथित तौर पर एक जमीन दलाल और एक सरकारी डॉक्टर की मिलीभगत से कई एकड़ कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का काम किए जाने के आरोप सामने आए हैं, नगर निगम की जानकारी में मामला होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं..

बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 स्थित आदर्श नगर के पीछे कृषि भूमि को कथित रूप से अवैध प्लाटिंग के लिए काटे जाने के मामले में जब स्वतंत्र आवाज़ की टीम ने क्षेत्र के पटवारी राजेश पाण्डेय से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि जिस स्थान की जानकारी दी जा रही है, उसका खसरा नंबर 291/1 एवं 291/3 है। जब उनसे पूछा गया कि प्लाटिंग कई एकड़ भूमि पर किए जाने की बात सामने आ रही है, तो उन्होंने कहा कि अन्य भूमि की स्थिति का मौका निरीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि, संभावित कार्रवाई के संबंध में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी..
मौके पर आसपास के रहवासियों से बातचीत में आरोप लगाए गए कि पवन नायक नामक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में पदस्थ एक सरकारी डॉक्टर के साथ मिलकर कृषि भूमि की प्लाटिंग की जा रही है.. इस संबंध में जब सरकारी डॉक्टर डॉ. राजेश साहू से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस मामले में पंकज नायक से बात करने की बात कहते हुए फोन काट दिया, उन्होंने फोन पर लगाए गए आरोपों का स्पष्ट खंडन नहीं किया..

वहीं, नगर निगम क्षेत्र में कथित रूप से चल रही इस अवैध प्लाटिंग के संबंध में जब तिफरा जोन के जोन कमिश्नर प्रमिल शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर मौके का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यदिवस में टीम स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगी और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा..

अब देखना यह होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।
विज्ञापन Mobile Sticky Ad
होम छत्तीसगढ़ वीडियो