लाइव
ब्रेकिंग
नवीनतम समाचार प्राप्त किए जा रहे हैं...
विज्ञापन Sponsored Banner Advertisement
यहाँ अपनी विज्ञापन इमेज या AdSense कोड लगाएं (970x90 / 728x90)

15 अगस्त से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई.. जिले के अलग अलग क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई में 345.5 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त..

15 अगस्त से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई.. जिले के अलग अलग क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई में 345.5 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त..
बिलासपुर- राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस के मद्देनजर बिलासपुर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.. आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर पी.एस. एल्मा के निर्देश एवं कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 345.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की है, कार्रवाई के दौरान आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया..
जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने सीपत क्षेत्र के नहरपारा में कार्रवाई करते हुए सूरज वर्मा (30 वर्ष) के आधिपत्य से 150 लीटर तथा निलेश खरे (25 वर्ष) के आधिपत्य से 160 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया..
इसी क्रम में वृत्त कोटा की टीम ने प्रभारी भूपेन्द्र जामडे के नेतृत्व में गोबरीपाट निवासी संजय कुमार पात्रे के आधिपत्य से 18.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा जब्त की। आरोपी के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया..

वहीं वृत्त बिल्हा की टीम ने प्रभारी छविलाल पटेल के नेतृत्व में ग्राम खम्हारडीह निवासी कमल नेताम के आधिपत्य से 08 लीटर तथा डडहा, थाना सिरगिट्टी निवासी रमशीला धुरी के आधिपत्य से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

शुष्क दिवस से पहले सख्ती, अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप..

15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व से पहले आबकारी विभाग की यह कार्रवाई न केवल अवैध शराब के कारोबार पर सीधी चोट मानी जा रही है, बल्कि शुष्क दिवस के दौरान अवैध मदिरा की बिक्री और परिवहन रोकने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। एक ही दिन में 345.5 लीटर अवैध महुआ शराब की जब्ती विभाग की सक्रियता और सतर्कता को दर्शाती है..

इस कार्रवाई में जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी विशेश्वर साव, वृत्त बिल्हा प्रभारी छबि लाल पटेल, वृत्त तखतपुर प्रभारी धर्मेन्द्र शुक्ला, वृत्त कोटा प्रभारी भूपेन्द्र जामडे, वृत्त सीपत प्रभारी तेलेस्फोर एक्का सहित समस्त हमराह स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही.. आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के खिलाफ प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई लगातार जारी रहेगी..

 राष्ट्रीय पर्व और शुष्क दिवस से पहले आबकारी विभाग की यह कार्रवाई सराहनीय है। केवल कार्रवाई दर्ज करने के बजाय मैदानी स्तर पर अवैध शराब की बड़ी मात्रा पकड़ना यह बताता है कि विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार पर निगरानी को गंभीरता से लिया है। ऐसी कार्रवाई लगातार और निष्पक्ष रूप से जारी रही तो अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन Mobile Sticky Ad
होम छत्तीसगढ़ वीडियो