लाइव
ब्रेकिंग
नवीनतम समाचार प्राप्त किए जा रहे हैं...
विज्ञापन Sponsored Banner Advertisement
यहाँ अपनी विज्ञापन इमेज या AdSense कोड लगाएं (970x90 / 728x90)

स्मार्ट सिटी में जानलेवा बदबू और गंदगी से शनिचरी के व्यापारी परेशान.. कब जागेगा नगर निगम? इलाके में फैली सड़ांध दे रही गंभीर बीमारियों को दावत.. जनता और व्यापारी की पुकार, अब तो जागो जिम्मेदारों..

स्मार्ट सिटी में जानलेवा बदबू और गंदगी से शनिचरी के व्यापारी परेशान.. कब जागेगा नगर निगम? इलाके में फैली सड़ांध दे रही गंभीर बीमारियों को दावत.. जनता और व्यापारी की पुकार, अब तो जागो जिम्मेदारों..
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर बिलासपुर आज भी स्वच्छता के नाम पर गंभीर सवालों के घेरे में खड़ा नजर आ रहा है.. नगर निगम एक ओर स्वच्छता अभियान, स्मार्ट सिटी और साफ-सुथरे शहर के बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं दूसरी ओर धरातल पर हालात इन दावों की पोल खोलते दिखाई दे रहे हैं। शहर के शनिचरी बाजार स्थित मछली मार्केट के पीछे फैली गंदगी, खुले में सड़ता जैविक कचरा और बदबू स्थानीय व्यापारियों, ग्राहकों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी ही नहीं बल्कि बीमारियों का कारण बनती जा रही है..
मछली मार्केट एवं सब्जी मंडी से निकलने वाले जैविक कचरे को खुले में डंप किए जाने से पूरा इलाका दुर्गंध से भर गया है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी भयावह हो गई है, सड़ा-गला कचरा मच्छरों और अन्य कीटों के पनपने का केंद्र बन चुका है, जिससे डेंगू, मलेरिया, हैजा जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस गंदगी के कारण ग्राहकों ने बाजार आना तक कम कर दिया है.. इधर शहर के कई इलाकों में बारिश के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और कई स्थानों पर लोगों के घरों तक में घुस रहा है। ऐसे हालात में मछली मार्केट के पीछे फैली यह गंदगी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। करोड़ों रुपये खर्च कर स्मार्ट सिटी का दावा करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के दावों की हकीकत शहर की ये तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं..
इन्हीं समस्याओं से परेशान होकर शनिचरी व्यापारी संघ ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि मछली मार्केट और सुलभ शौचालय के पास खुले में कचरा डंप किए जाने से पूरे क्षेत्र में असहनीय बदबू और प्रदूषण फैल रहा है। इस संबंध में जोन क्रमांक-5 के अधिकारियों को पहले भी मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई..

व्यापारी संघ ने मांग की है कि डंप किए गए सड़े-गले कचरे को तत्काल हटाया जाए, मछली एवं सब्जी मंडी के लिए स्थायी कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की जाए, नियमित कचरा वाहन लगाया जाए तथा क्षेत्र में सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए.. ज्ञापन की प्रतिलिपि महापौर, कलेक्टर और जोन क्रमांक-5 के जोन कमिश्नर को भी भेजी गई है, अब देखने वाली बात होगी कि नगर निगम स्वच्छता और स्मार्ट सिटी के अपने दावों को धरातल पर उतारने के लिए कितनी गंभीरता से कदम उठाता है या फिर यह मामला भी सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित रह जाएगा..
विज्ञापन Mobile Sticky Ad
होम छत्तीसगढ़ वीडियो