बिलासपुर- साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय बिलासपुर में मंगलवार को कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए और उन्होंने एकजुट होकर प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगें रखीं। धरना प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों एवं संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रबंधन को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा..
कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए SECL प्रबंधन की ओर से ज्ञापन प्राप्त करने के लिए प्रबंधक औद्योगिक संबंध वरुण शर्मा तथा प्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं स्थापना अनंत मिश्रा स्वयं मौके पर उपस्थित हुए। दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों एवं संगठन के प्रतिनिधियों से ज्ञापन प्राप्त किया तथा उनकी बातों को सुना..
धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। संगठन की ओर से कहा गया कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के निराकरण के लिए प्रबंधन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों को लेकर संगठन लगातार प्रबंधन के समक्ष अपनी बात रखता रहा है और आगे भी आवश्यकता पड़ने पर आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे..
इस दौरान SKMS (AITUC) के सचिव विजय कुमार मुदलियार, SKMS (AITUC) मुख्यालय बिलासपुर के अध्यक्ष राहुल दास महंत सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे..
धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों में अपनी मांगों को लेकर उत्साह और एकजुटता देखने को मिली। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा तथा प्रबंधन से सकारात्मक एवं शीघ्र समाधान की अपेक्षा है.. ज्ञापन सौंपे जाने के बाद संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई कि SECL प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उचित कार्रवाई करेगा..